सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिक्का बदल गया

कृष्णा सोबती : 18 फरवरी 1925-25 जनवरी 2019)

देश-विभाजन की त्रासदी को आधार बनाकर लिखी गई कहानी 'सिक्का बदल गयामें कृष्णा सोबती ने एक अकेलीअसहाय, बूढ़ी धनाढ्य विधवा नारी की शोचनीय दशा, पराधीनता और विवशता का यथार्थपरक और मर्मस्पर्शी चित्रण किया है। इसमें विभाजन के कटु सत्य को उचित तथ्यों के साथ तथा विभाजन से उत्पन्न दारुण परिस्थितियों का मार्मिक चित्रण तो किया ही गया है, मानवीय संबंधों और मूल्यों में आए विघटन का भी चित्रण हुआ है। ज़माना बदल गया है,सिक्का बदल गया है।
कृष्णा सोबती की कहानियों में सर्वाधिक चर्चित एवं प्रसिद्ध कहानी 'सिक्का बदल गया'  का प्रकाशन अज्ञेय द्वारा सम्पादित पत्रिका 'प्रतीक' में 1948 ई. में हुआ।
पात्र : शाहनी, शाहजी, शेराहसैना, दाऊद ख़ाँपटवारी बेगूनवाब बीबी, जैलदार, जैना और इस्माईल।



खद्दर की चादर ओढ़ेहाथ में माला लिए शाहनी जब दरिया के किनारे पहुंची तो पौ फट रही थी। दूर-दूर आसमान के परदे पर लालिमा फैलती जा रही थी। शाहनी ने कपड़े उतारकर एक ओर रक्खे और 'श्रीरामश्रीरामकरती पानी में हो ली। अंजलि भरकर सूर्य देवता को नमस्कार कियाअपनी उनीदी आंखों पर छींटे दिये और पानी से लिपट गयी!
चनाब का पानी आज भी पहले-सा ही सर्द थालहरें लहरों को चूम रही थीं। वह दूर सामने काश्मीर की पहाड़ियों से बर्फ़ पिघल रही थी। उछल-उछल आते पानी के भंवरों से टकराकर कगारे गिर रहे थे, लेकिन दूर-दूर तक बिछी रेत आज न जाने क्यों ख़ामोश लगती थी ! शाहनी ने कपड़े पहनेइधर-उधर देखाकहीं किसी की परछाई तक न थी। पर नीचे रेत में अगणित पांवों के निशान थे। वह कुछ सहम-सी उठी !
आज इस प्रभात की मीठी नीरवता में न जाने क्यों कुछ भयावना-सा लग रहा है। वह पिछले पचास वर्षों से यहां नहाती आ रही है। कितना लम्बा अरसा है! शाहनी सोचती हैएक दिन इसी दुनिया के किनारे वह दुलहिन बनकर उतरी थी। और आज...आज शाहजी नहींउसका वह पढ़ा-लिखा लड़का नहींआज वह अकेली हैशाहजी की लम्बी-चौड़ी हवेली में अकेली है। पर नहीं यह क्या सोच रही है वह सवेरे-सवेरे! अभी भी दुनियादारी से मन नहीं फिरा उसका ! शाहनी ने लम्बी सांस ली और 'श्री रामश्री राम', करती बाजरे के खेतों से होती घर की राह ली। कहीं-कहीं लिपे-पुते आँगनों पर से धुआँ उठ रहा था। टनटन बैलोंकी घंटियाँ बज उठती हैं। फिर भी...फिर भी कुछ बंधा-बंधा-सा लग रहा है। 'जम्मीवालाकुआँ भी आज नहीं चल रहा। ये शाहजी की ही असामियाँ हैं। शाहनी ने नज़र उठायी। यह मीलों फैले खेत अपने ही हैं। भरी-भरायी नई फ़सल को देखकर शाहनी किसी अपनत्व के मोह में भीग गयी। यह सब शाहजी की बरकतें हैं। दूर-दूर गाँवों तक फैली हुई ज़मीनेंज़मीनों में कुएँ सब अपने हैं। साल में तीन फ़सलज़मीन तो सोना उगलती है। शाहनी कुएँ की ओर बढ़ीआवाज़ दी, ''शेरेशेरेहसैना, हसैना...।''
शेरा शाहनी का स्वर पहचानता है। वह न पहचानेगा ! अपनी माँ जैना के मरने के बाद वह शाहनी के पास ही पलकर बड़ा हुआ। उसने पास पड़ा गंडासा 'शटालेके ढेर के नीचे सरका दिया। हाथ में हुक्का पकड़कर बोला''ऐ हैसैना-सैना...।''  शाहनी की आवाज़ उसे कैसे हिला गयी है ! अभी तो वह सोच रहा था कि उस शाहनी की ऊँची हवेली की अंधेरी कोठरी में पड़ी सोने-चांदी की सन्दूक़चियाँ उठाकर...कि तभी 'शेरे शेरे...। शेरा ग़ुस्से से भर गया। किस पर निकाले अपना क्रोधशाहनी पर ! चीख़कर बोला, ''ऐ मर गयीं एँ एब्ब तैनू मौत दे।''
हसैना आटेवाली कनाली एक ओर रखजल्दी-जल्दी बाहिर निकल आयी, ''ऐ आयीं आँ क्यों छावेले (सुबह-सुबह) तड़पना एँ?''
अब तक शाहनी नज़दीक पहुँच चुकी थी। शेरे की तेज़ी सुन चुकी थी। प्यार से बोली, ''हसैनायह वक़्त लड़ने का हैवह पागल है तो तू ही जिगरा कर लिया कर।''
''जिगरा !'' हसैना ने मान भरे स्वर में कहा, ''शाहनीलड़का आख़िर लड़का ही है। कभी शेरे से भी पूछा है कि मुँह अंधेरे ही क्यों गालियाँ बरसाई हैं इसने?'' शाहनी ने लाड़ से हसैना की पीठ पर हाथ फेराहँसकर बोली, ''पगली, मुझे तो लड़के से बहू प्यारी है ! शेरे।''
''हाँ, शाहनी !''
''मालूम होता हैरात को कुल्लूवाल के लोग आये हैं यहाँ?'' शाहनी ने गम्भीर स्वर में कहा।
शेरे ने ज़रा रुककरघबराकर कहा, ''नहीं शाहनी...'' शेरे के उत्तर की अनसुनी कर शाहनी ज़रा चिन्तित स्वर से बोली, ''जो कुछ भी हो रहा हैअच्छा नहीं। शेरेआज शाहजी होते तो शायद कुछ बीच-बचाव करते। पर...'' शाहनी कहते-कहते रुक गयी। आज क्या हो रहा है। शाहनी को लगा जैसे जी भर-भर आ रहा है। शाहजी को बिछुड़े कई साल बीत गयेपरपर आज कुछ पिघल रहा है शायद पिछली स्मृतियाँ...आँसुओं को रोकने के प्रयत्न में उसने हसैना की ओर देखा और हल्के-से हँस पड़ी। और शेरा सोच ही रहा हैक्या कह रही है शाहनी आज! आज शाहनी क्याकोई भी कुछ नहीं कर सकता। यह होके रहेगा, क्यों न होहमारे ही भाई-बन्दों से सूद ले-लेकर शाहजी सोने की बोरियां तोला करते थे। प्रतिहिंसा की आग शेरे की आँखों में उतर आयी। गंड़ासे की याद हो आयी। शाहनी की ओर देखा नहीं-नहींशेरा इन पिछले दिनों में तीस-चालीस क़त्ल कर चुका है, पर पर वह ऐसा नीच नहीं...सामने बैठी शाहनी नहींशाहनी के हाथ उसकी आँखों में तैर गये। वह सर्दियों की रातें कभी-कभी शाहजी की डाँट खाके वह हवेली में पड़ा रहता था। और फिर लालटेन की रोशनी में वह देखता हैशाहनी के ममता भरे हाथ दूध का कटोरा थामे हुए ''शेरे-शेरेउठपी ले।'' शेरे ने शाहनी के झुर्रियाँ पड़े मुँह की ओर देखा तो शाहनी धीरे से मुस्करा रही थी। शेरा विचलित हो गया। ''आख़िर शाहनी ने क्या बिगाड़ा है हमारा?'' शाहजी की बात शाहजी के साथ गयीवह शाहनी को ज़रूर बचाएगा। लेकिन कल रात वाला मशवरा! वह कैसे मान गया था फ़िरोज़ की बात ! ''सब कुछ ठीक हो जाएगा सामान बाँट लिया जाएगा !''
''शाहनी, चलो तुम्हें घर तक छोड़ आऊँ !''
शाहनी उठ खड़ी हुई। किसी गहरी सोच में चलती हुई शाहनी के पीछे-पीछे मज़बूत क़दम उठाता शेरा चल रहा है। शंकित-सा-इधर उधर देखता जा रहा है। अपने साथियों की बातें उसके कानों में गूंज रही हैं। पर क्या होगा शाहनी को मारकर?
''शाहनी !''
''हां, शेरे।''
शेरा चाहता है कि सिर पर आने वाले ख़तरे की बात कुछ तो शाहनी को बता देमगर वह कैसे कहे?
''शाहनी।''
शाहनी ने सिर ऊँचा किया। आसमान धुएँ से भर गया था, ''शेरे।''
शेरा जानता है यह आग है। जबलपुर में आज आग लगनी थी, लग गयी! शाहनी कुछ न कह सकी। उसके नाते-रिश्ते सब वहीं हैं।
हवेली आ गयी। शाहनी ने शून्य मन से ड्योढ़ी में क़दम रक्खा। शेरा कब लौट गया, उसे कुछ पता नहीं। दुर्बल-सी देह और अकेलीबिना किसी सहारे के ! न जाने कब तक वहीं पड़ी रही शाहनी। दुपहर आयी और चली गयी। हवेली खुली पड़ी है। आज शाहनी नहीं उठ पा रही। जैसे उसका अधिकार आज स्वयं ही उससे छूट रहा है! शाहजी के घर की मालकिन...लेकिन नहींआज मोह नहीं हट रहा। मानो पत्थर हो गयी हो। पड़े-पड़े सांझ हो गयीपर उठने की बात फिर भी नहीं सोच पा रही। अचानक रसूली की आवाज़ सुनकर चौंक उठी।
''शाहनी-शाहनीसुनो ट्रकें आती हैं लेने?''
''ट्रकें...?'' शाहनी इसके सिवाय और कुछ न कह सकी। हाथों ने एक-दूसरे को थाम लिया। बात की बात में ख़बर गाँव भर में फैल गयी। नवाब बीबी ने अपने विकृत कण्ठ से कहा, ''शाहनीआज तक कभी ऐसा न हुआन कभी सुना। ग़ज़ब हो गयाअंधेर पड़ गया।''
शाहनी मूर्तिवत् वहीं खड़ी रही। नवाब बीबी ने स्नेह-सनी उदासी से कहा, ''शाहनीहमने तो कभी न सोचा था !''
शाहनी क्या कहे कि उसी ने ऐसा सोचा था। नीचे से पटवारी बेगू और जैलदार की बातचीत सुनाई दी। शाहनी समझी कि वक़्त आन पहुँचा। मशीन की तरह नीचे उतरीपर ड्योढ़ी न लाँघ सकी। किसी गहरीबहुत गहरी आवाज़ से पूछा, ''कौनकौन हैं वहाँ?''
कौन नहीं है आज वहाँसारा गाँव हैजो उसके इशारे पर नाचता था कभी। उसकी असामियाँ हैं जिन्हें उसने अपने नाते-रिश्तों से कभी कम नहीं समझा। लेकिन नहींआज उसका कोई नहींआज वह अकेली है! यह भीड़ की भीड़उनमें कुल्लूवाल के जाट। वह क्या सुबह ही न समझ गयी थी?
बेगू पटवारी और मसीत के मुल्ला इस्माईल ने जाने क्या सोचा। शाहनी के निकट आ खड़े हुए। बेगू आज शाहनी की ओर देख नहीं पा रहा। धीरे से ज़रा गला साफ़ करते हुए कहा, ''शाहनीरब्ब नू एही मंज़ूर सी।''
शाहनी के क़दम डोल गये। चक्कर आया और दीवार के साथ लग गयी। इसी दिन के लिए छोड़ गये थे शाहजी उसेबेजान-सी शाहनी की ओर देखकर बेगू सोच रहा है, ''क्या गुज़र रही है शाहनी पर! मगर क्या हो सकता है! सिक्का बदल गया है...''
शाहनी का घर से निकलना छोटी-सी बात नहीं। गाँव का गाँव खड़ा है हवेली के दरवाज़े से लेकर उस दारे तक जिसे शाहजी ने अपने पुत्र की शादी में बनवा दिया था। तब से लेकर आज तक सब फ़ैसलेसब मशविरे यहीं होते रहे हैं। इस बड़ी हवेली को लूट लेने की बात भी यहीं सोची गयी थी! यह नहीं कि शाहनी कुछ न जानती हो। वह जानकर भी अनजान बनी रही। उसने कभी बैर नहीं जाना। किसी का बुरा नहीं किया। लेकिन बूढ़ी शाहनी यह नहीं जानती कि सिक्का बदल गया है...
देर हो रही थी। थानेदार दाऊद ख़ां ज़रा अकड़कर आगे आया और ड्योढ़ी पर खड़ी जड़ निर्जीव छाया को देखकर ठिठक गया! वही शाहनी है जिसके शाहजी उसके लिए दरिया के किनारे ख़ेमे लगवा दिया करते थे। यह तो वही शाहनी है जिसने उसकी मंगेतर को सोने के कनफूल दिये थे मुँह दिखाई में। अभी उसी दिन जब वह 'लीगके सिलसिले में आया था तो उसने उद्दंडता से कहा था, ''शाहनीभागोवाल मसीत बनेगीतीन सौ रुपया देना पड़ेगा ! ''  शाहनी ने अपने उसी सरल स्वभाव से तीन सौ रुपये दिये थे। और आज...?
''शाहनी!'' ड्योढ़ी के निकट जाकर बोला, ''देर हो रही है शाहनी। (धीरे से) कुछ साथ रखना हो तो रख लो। कुछ साथ बाँध लिया हैसोना-चांदी।''
शाहनी अस्फुट स्वर से बोली, ''सोना-चांदी!'' ज़रा ठहरकर सादगी से कहा, ''सोना-चांदी! बच्चा वह सब तुम लोगों के लिए है। मेरा सोना तो एक-एक ज़मीन में बिछा है।''
दाऊद ख़ां लज्जित-सा हो गया। ''शाहनी तुम अकेली होअपने पास कुछ होना ज़रूरी है। कुछ नक़दी ही रख लो। वक़्त का कुछ पता नहीं।''
''वक़्त?'' शाहनी अपनी गीली आँखों से हँस पड़ी। ''दाऊद ख़ाँइससे अच्छा वक़्त देखने के लिए क्या मैं ज़िन्दा रहूँगी!'' किसी गहरी वेदना और तिरस्कार से कह दिया शाहनी ने।
दाऊद ख़ाँ निरुत्तर है। साहस कर बोला, ''शाहनी कुछ नक़दी ज़रूरी है।''
''नहीं बच्चा, मुझे इस घर से'' शाहनी का गला रुंध गया ''नक़दी प्यारी नहीं। यहाँ की नक़दी यहीं रहेगी।''
शेरा आन खड़ा गुज़रा कि हो ना हो कुछ मार रहा है शाहनी से। ''ख़ाँ साहिब देर हो रही है।''
शाहनी चौंक पड़ी। देर मेरे घर में मुझे देर ! आँसुओं की भँवर में न जाने कहाँ से विद्रोह उमड़ पड़ा। मैं पुरखों के इस बड़े घर की रानी और यह मेरे ही अन्न पर पले हुए...नहींयह सब कुछ नहीं। ठीक है देर हो रही है पर नहींशाहनी रो-रोकर नहींशान से निकलेगी इस पुरखों के घर सेमान से लाँघेगी यह देहरीजिस पर एक दिन वह रानी बनकर आ खड़ी हुई थी। अपने लड़खड़ाते क़दमों को संभालकर शाहनी ने दुपट्टे से आँखें पोछीं और ड्योढ़ी से बाहर हो गयी। बड़ी-बूढ़ियाँ रो पड़ीं। किसकी तुलना हो सकती थी इसके साथ! ख़ुदा ने सब कुछ दिया थामगर मगर दिन बदलेवक़्त बदले...
शाहनी ने दुपट्टे से सिर ढाँपकर अपनी धुंधली आँखों में से हवेली को अन्तिम बार देखा। शाहजी के मरने के बाद भी जिस कुल की अमानत को उसने सहेजकर रखा आज वह उसे धोखा दे गयी। शाहनी ने दोनों हाथ जोड़ लिए यही अन्तिम दर्शन थायही अन्तिम प्रणाम था। शाहनी की आँखें फिर कभी इस ऊँची हवेली को न देखी पाएँगी। प्यार ने ज़ोर मारा सोचाएक बार घूम-फिर कर पूरा घर क्यों न देख आयी मैंजी छोटा हो रहा हैपर जिनके सामने हमेशा बड़ी बनी रही है, उनके सामने वह छोटी न होगी। इतना ही ठीक है। बस हो चुका। सिर झुकाया। ड्योढ़ी के आगे कुलवधू की आँखों से निकलकर कुछ बन्दें चू पड़ीं। शाहनी चल दी, ऊँचा-सा भवन पीछे खड़ा रह गया। दाऊद ख़ाँशेरापटवारीजैलदार और छोटे-बड़ेबच्चेबूढ़े-मर्द औरतें सब पीछे-पीछे।
ट्रकें अब तक भर चुकी थीं। शाहनी अपने को खींच रही थी। गांववालों के गलों में जैसे धुंआ उठ रहा है। शेरेख़ूनी शेरे का दिल टूट रहा है। दाऊद ख़ाँ ने आगे बढ़कर ट्रक का दरवाज़ा खोला। शाहनी बढ़ी। इस्माईल ने आगे बढ़कर भारी आवाज़ से कहा, '' शाहनीकुछ कह जाओ। तुम्हारे मुँह से निकली असीस झूठ नहीं हो सकती!'' और अपने साफ़े से आँखों का पानी पोछ लिया। शाहनी ने उठती हुई हिचकी को रोककर रुंधे-रुंधे से कहा, ''रब्ब तुहानू सलामत रक्खे बच्चाख़ुशियाँ बक्शे...।''
वह छोटा-सा जनसमूह रो दिया। ज़रा भी दिल में मैल नहीं शाहनी के। और हमहम शाहनी को नहीं रख सके। शेरे ने बढ़कर शाहनी के पांव छुए, ''शाहनी कोई कुछ कर नहीं सका। राज भी पलट गया'' शाहनी ने काँपता हुआ हाथ शेरे के सिर पर रक्खा और रुक-रुककर कहा, ''तैनू भाग जगण चन्ना!'' (ओ चा/द तेरे भाग्य जागें) दाऊद ख़ाँ ने हाथ का संकेत किया। कुछ बड़ी-बूढ़ियाँ शाहनी के गले लगीं और ट्रक चल पड़ी।
अन्न-जल उठ गया। वह हवेलीनई बैठकऊंचा चौबाराबड़ा 'पसारएक-एक करके घूम रहे हैं शाहनी की आँखों में! कुछ पता नहीं ट्रक चल दिया है या वह स्वयं चल रही है। आँखें बरस रही हैं। दाऊद ख़ाँ विचलित होकर देख रहा है इस बूढ़ी शाहनी को। कहाँ जाएगी अब वह?
''शाहनी मन में मैल न लाना। कुछ कर सकते तो उठा न रखते! वक़्त ही ऐसा है। राज पलट गया हैसिक्का बदल गया है...''
रात को शाहनी जब कैंप में पहुँचकर ज़मीन पर पड़ी तो लेटे-लेटे आहत मन से सोचा 'राज पलट गया है...सिक्का क्या बदलेगावह तो मैं वहीं छोड़ आयी।...'
और शाहजी की शाहनी की आँखें और भी गीली हो गयीं!
आसपास के हरे-हरे खेतों से घिरे गांवों में रात ख़ून बरसा रही थी।
शायद राज पलटा भी खा रहा था और सिक्का बदल रहा था..

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता कहानी

विषय प्रवेश स्वातंत्र्योत्तर कहानी में आए बदलावों को समझ सकेंगे। साठ के बाद की कहानी में यथार्थ के स्तर पर आए परिवर्तनों की पहचान कर सकेंगे। पिता कहानी की समकालीन एवं पूर्ववर्ती कहानियों से तुलना कर सकेंगे। इस कहानी की तत्कालीन ही नहीं बल्कि समकालीन संदर्भ-सापेक्षता की पहचान कर सकेंगे। पिता-पुत्र अथवा पारिवारिक संबंधों की यथार्थ के नए स्तरों पर पहचान कर सकेंगे। परंपरागत और आधुनिक होते जाने के बीच उभरे द्वंद्व और इस द्वंद्व में बने एक नए तरह के संबंधों की व्याख्या कर सकेंगे। आजादी के बाद उभरे नए शिक्षित मध्यवर्ग के उभार और इस शिक्षित मध्यवर्ग को बनाने या तैयार करने वाली पीढ़ी के बीच उपजे द्वंद्वात्मक संबंध को पहचान सकेंगे। साथ ही जान सकेंगे कि संबंधों में आई इस द्वंद्वात्मकता का कारण क्या है? ज्ञानरंजन : व्यक्तित्व/कृतित्व पूरा नाम ज्ञानरंजन जन्म 21 नवंबर   1931 जन्म भूमि अकोला , ( महाराष्ट्र ) कर्म भूमि ’पहल’ नामक प्रसिद्ध पत्रिका के सम्पादक। कर्म-क्षेत्र यशस्वी कथाकार मुख्य रचनाएँ फ़ेंस के इधर और उधर, क्षणजीवी, सपना नहीं (सभी कहानी-संग्रह) रूसी भाषा में...

‘उसने कहा था

‘ उसने कहा था ’ : पाठ-विश्लेषण चंद्रधर शर्मा ‘ गुलेरी ’ की ‘ उसने कहा था ’ हिंदी की पहली   सर्वोत्तम कहानी मानी जाती है. यह कहानी बहुत ही मार्मिक है .इस कहानी की मूल संवेदना यह है की इस संसार में कुछ ऐसे महान निस्वार्थ व्यक्ति होते हैं जो ‘ किसी के कहे ’ को पूरा करने के लिए अपने प्राणों का भी बलिदान कर देते हैं. इस कहानी का पात्र लहना सिंह ऐसा ही व्यक्ति है. लहना सिंह ने अपने प्राण देकर बोधा सिंह और हजारा सिंह की प्राण – रक्षा की. ऐसा लहना सिंह ने सूबेदारनी के मात्र ‘ उसने कहा था ’ वाक्य को ध्यान में रखकर प्राणोत्सर्ग किया .जो ‘ रघुकुल रीति सदा चली आई , प्राण जाये पर वचन न जाई ’ को चरितार्थ करता है . ‘ उसने कहा था ’ कहानी का भी शीर्षक भी है जो शीर्षक को सार्थकता प्रदान करता है. जब हम लहना सिंह के व्यक्तित्व को मनोविज्ञान की तराजू पर तौलते हैं तो उसके भावों की गहराई में आत्मत्याग की तत्परता में उसके अचेतन की – ‘ उसने कहा था ’ – आवाज सुनाई पड़ती है. यह आवाज उसके जीवन का सत्य बन जाती है. लहना सिंह के माध्यम से लेखक ने निश्छल प्रेम , प्राण पालक , त्याग भावना और वीरता का सन्देश देत...

सात सामाजिक पाप ,अहिंसा का दर्शन और गांधी

सात सामाजिक पाप , अहिंसा का दर्शन और गांधी मोहनदास करमचंद गांधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। सत्‍य के मूल्‍यों की सार्थकता और अहिंसा को महात्‍मा गांधी द्वारा दशकों पहले आरंभ किया गया और ये मान्‍यताएं आज भी सत्‍य हैं। एक अनोखी लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था वह है जहां प्रत्‍येक के लिए चिंता , प्रमुख रूप से निर्धनों , महिलाओं और वंचित वर्ग के समूहों , को आदर   पूर्वक   संबोधित किया जाए।   महात्‍मा गांधी ने लोगों की स्थिति में सुधार लाने के लिए सत्‍याग्रह का उपयोग किया और वे इन क्षेत्रों में सामाजिक न्‍याय लाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे जैसे सार्वत्रिक शिक्षा , महिलाओं के अधिकार , साम्‍प्रदायिक सौहार्द , निर्धनता का उन्‍मूलन , खादी के उपयोग को प्रोत्‍साहन आदि।   महात्मा गांधी के विचार पद्धति का व्यापक दृष्टिकोण समाज के प्रति रहा है , इसलिए गांधी की सबसे बड़ी देन उसकी विचारधारा के अंतर्गत साध्य के साथ-साथ साधना की पवित्रता का भी ध्यान रहा है जो सर्वोदय के माध्यम से आदर्श समाज की पृष्ठभूमि को तैयार करता है। महात्मा ग...